NEWS,JOKES,DAILY LIFE,DESI SPY,MOTIVATION, TECH, POLITICS, KNOWLEDGE, ETC

Friday, October 12, 2018

जानिए कब और कैसे शुरू हुआ #MeToo

No comments

जानिए कब और कैसे शुरू हुआ #MeToo


  • इन दिनों #MeToo ने एक आन्दोलन का रूप ले लिया है जिससे की काफी हस्तियों का असली चेहरा लोगो के सामने आया है ! लेकिन क्या आप जानते है कि इसकी सुरुवात कहा से और कब हुई थी ? आज हम आपको इससे जुडी पूरी जानकारी देंगे !
  1. करीब 12 साल पहले अमेरिका की सामाजिक कार्यकर्ता टेरेना बर्क ने खुद के साथ हुए यौन शोषण का जिक्र करते हुए सबसे पहले इन शब्दों का इस्तेमाल किया। बहरहाल, बर्क की पहल का असर 2017 में हुआ। हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वाइंस्टीन पर 50 से ज्यादा महिलाओं ने 30 साल के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए। न्यूयॉर्क टाइम्स और न्यूयॉर्कर जैसे बड़े अखबारों ने इस पर रिपोर्ट प्रकाशित कीं। हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने भी आरोप लगाए। इसी दौरान सोशल मीडिया पर किसी ने उन्हें टैग करते हुए लिखा कि वो #MeToo के जरिए अपनी बात रखे। मिलानो ने ऐसा ही किया। 
  2. अब तक करीब 32 हजार से ज्यादा महिलाओं ने इस हैशटैग का उपयोग करते हुए अपनी आपबीती साझा की।
  3. भारत मैं इसकी पहल सबसे पहले तनुश्री दत्ता ने की उन्होंने बताया की 10 साल पहले तक तनुश्री दत्ता भारत में थीं और अच्छी अभिनेत्री मानी जाती थीं। इसी दौरान ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर उनके साथ कुछ घटना हुई। तनुश्री ने नाना पाटेकर और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर आरोप लगाए। तब मामले ने इतना तूल नहीं पकड़ा। कुछ दिन पहले दत्ता भारत लौटीं। एक इंटरव्यू दिया। इसमें उस घटना का जिक्र किया।
  4. यह मामला चल ही रहा था कि अभिनेता आलोकनाथ, केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर, सीपीआई-एम केरल के विधायक माधवन मुकेश और डायरेक्टर विकास बहल भी आरोपों के घेरे में आ गए। कंगना ने विकास और विनीता नंदा ने आलोकनाथ पर आरोप लगाए। कंगना और सोनम कपूर  के बीच बयानबाजी भी हुई। 
  5. अकबर जर्नलिज्म से सियासत में आए। उन पर आरोप पत्रकारिता के दौर के ही हैं।
  6. तो आपको ये जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरुर बताये 

No comments :

Post a Comment