NEWS,JOKES,DAILY LIFE,DESI SPY,MOTIVATION, TECH, POLITICS, KNOWLEDGE, ETC

Tuesday, October 9, 2018

विजयादशमी से जुडी ये बाते आपको जान लेनी चाहिए !!!!

No comments





                                           



  •  इस दिन भगवान राम-सीता और हनुमान की पूजा-अर्चना की जाती है।
                                                 
  •  विजयादशमी पर शमी वृक्ष का पूजन किया जाता है।

  • रावण रचित शिव तांडव स्तोत्र से भगवान शिव की आराधना की जाती है।
  • इस दिन करोड़ों रुपए के फूलों की बिक्री होती है और लोग अपने घर के दरवाजे फूलों की मालाओं से सजाकर उत्सव मनाते हैं। 
                                         

  • इस दिन लोग अपनी-अपनी क्षमतानुसार सोना-चांदी, वाहन, कपड़े तथा बर्तनों की खरीददारी करते हैं।
  • इस दिन देशभर में रावण के पुतले बनाकर जगह-जगह जलाए जाते हैं।
  • दशहरे के दिन शहर-कस्बों और गांवों में श्रीराम-सीता स्वयंवर प्रसंग, रामभक्त हनुमान का लंकादहन कार्यक्रम, रामलीला का बखान करते हुए राम-रावण युद्ध के साथ रावण दहन किया जाता है।
                                

  • इस दिन खासतौर पर गिलकी के पकौड़े और गुलगुले (मीठे पकौड़े) बनाने का प्रचलन है।

  • रावण दहन के बाद एक-दूसरे के घर जाकर, गले मिलकर, चरण छूकर बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है और साथ ही शमी पत्तों को एक-दूसरे को बांटा जाता है। यह पावन त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है।

No comments :

Post a Comment